फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dies in collision between two bikes

Raebareli News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
लालगंज। क्षेत्र के डलमऊ रोड पर दतौली गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


दतौली गांव निवासी सत्यम (28) पुत्र रामखेलावन बाइक से कस्बे की ओर आ रहा था। सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पूरे राना मजरे बहाई निवासी विपिन (19) पुत्र विजय बहादुर चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सत्यम की मौत हो गई।
विज्ञापन


सत्यम की तीन बहनें हैं। वह इकलौती बेटा था। वह खेती-बाड़ी के साथ ट्रैवलिंग का व्यवसाय करता था। परिवार में पिता रामखेलावन, मां राजरानी पत्नी अंकिता और दो साल की मासूम बेटी अवनी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सत्यम हेलमेट नहीं पहने था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed