फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Couple sent to jail in Amit murder case

Raebareli News: अमित हत्याकांड में दंपती भेजे गए जेल

Mon, 03 Aug 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Couple sent to jail in Amit murder case
डलमऊ। पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव में अमित रैदास (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी दंपती को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद गांव निवासी रीता पासवान की शादी वर्ष 2016 में भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ निवासी रामप्रकाश पासवान से हुई थी। वर्ष 2020 में वह पति से अलग होकर मायके आ गई थी और पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास के साथ रह रही थी। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में रीता और उसके पति रामप्रकाश के बीच फिर से संपर्क बढ़ा था।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 जुलाई की रात रामप्रकाश रीता के घर पहुंचा, जहां अमित भी मौजूद था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान पहले अमित के साथ मारपीट की गई और बाद में रीता की मदद से रामप्रकाश ने साड़ी का फंदा लगाकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद शव को कमरे के भीतर गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। मृतक के भाई रंजीत रैदास की तहरीर पर डलमऊ कोतवाली में रामप्रकाश और रीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed