सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Additional Inspector Salon Line present, Mill Area Police Station in-charge removed

Raebareli News: अतिरिक्त इंस्पेक्टर सलोन लाइन हाजिर, मिल एरिया थाना प्रभारी हटे

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Additional Inspector Salon Line present, Mill Area Police Station in-charge removed
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस महकमे में शनिवार देर रात फेरबदल करके पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी को चौंका दिया। फेरबदल में सलोन कोतवाली में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विवेचनाओं के निस्तारण में मनमानी और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने में फेल होने के उन्हें लाइन हाजिर किया गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक बालेंदु गौतम को सलोन कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले बालेंदु ऊंचाहार, गदागंज, नसीराबाद थाने में तैनात रह चुके हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के लाइन हाजिर होने के बाद से कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी के रूप में पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी सलोन कोतवाली का कार्यभार संभाल रहे थे। एक माह बाद सलोन कोतवाली में नए प्रभारी की तैनाती हुई है।
Trending Videos



मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत को हटाकर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अपना पीआरओ नियुक्त किया है। कार्यों के प्रति ढिलाई बरतने पर उन्हें हटाया गया। वहीं पीआरओ संजय कुमार को मिल एरिया थाने की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले संजय ऊंचाहार, हरचंदपुर थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उपनिरीक्षक वागीश मिश्रा को एसओजी टीम में तैनाती दी गई है। इससे पहले वह एनटीपीसी चौकी प्रभारी थे, लेकिन बीते मंगलवार को कार्य के प्रति ढिलाई बरतने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था। माना जा रहा है कि वागीश की नई तैनाती से एसओजी टीम और मजबूत होगी। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को अपराध शाखा में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभाग में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव की उम्मीद
जिले की पुलिस चौकियों पर कई-कई दरोगा सालों से प्रभारी के रूप में तैनात हैं। सूत्रों का दावा है कि चौकी प्रभारियों की मनमानी की शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंच रही हैं। इसमें से कई ऐसे चौकी प्रभारियों की शिकायतें पहुंची हैं, जो कानून व्यवस्था को देखने के बजाय जमीन से जुड़े प्रकरण को हल कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में चौकी प्रभारियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed