{"_id":"6a2f0182ca360cec210a021e","slug":"after-40-years-water-will-reach-the-tail-end-of-the-hilgi-minor-raebareli-news-c-101-1-slko1032-160326-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 40 साल बाद हिलगी माइनर में टेल तक पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 40 साल बाद हिलगी माइनर में टेल तक पहुंचेगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर में 40 साल बाद टेल तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। टेल तक पानी पहुंचने से करीब 10 हजार से ज्यादा किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी। पहले इस माइनर में शोरा रजबहा से पानी आता था। टेल तक पानी नहीं पहुंचने से अब इसे शारदा सहायक नहर से जोड़ने की तैयारी चल रही है।
शोरा रजबहा से हिलगी माइनर से निकली है, जो करीब 40 साल पहले खोदी गई थी। शोरा रजबहा से माइनर में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। टेल भाग काफी ऊंचा होने के कारण पहाड़पुर, चौपुरा, सरावां, हिलगी समेत 15 गांव के करीब 10 हजार किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहे थे। सिंचाई विभाग ने काफी प्रयास किया, लेकिन पानी नहीं पहुंच पाया।
अब इसे शारदा सहायक से जोड़ने की तैयारी चल रही है। शारदा सहायक नहर से जोड़ने के लिए किसानों के खेतों से माइनर को खोदने की तैयारी चल रही है। शारदा सहायक नहर से जोड़ने के बाद फिर पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
किसानों ने दी सहमति, मुआवजा वितरण की तैयारी
शारदा सहायक नहर से जोड़ने के लिए 18 किसानों की भूमि से माइनर की खोदाई की जाएगी। उन किसानों ने सहमति दे दी है। किसानों को मुआवजा वितरण के बाद माइनर की खोदाई करके शारदा सहायक नहर से जोड़ा जाएगा। सिंचाई विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए डीएम को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।
जल्द बांटा जाएगा मुआवजा
किसानाें को मुआवजा देने के बाद माइनर की खोदाई करके शारदा सहायक नहर से जोड़ा जाएगा। 18 किसानाें की भूमि चिह्नित की गई है। इन किसानों जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
- नमन मिश्रा, सहायक अभियंता सिंचाई खंड दक्षिणी