सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   An impartial inquiry should be conducted into the Bharat Bhushan encounter

Raebareli News: भरत भूषण मुठभेड़ की कराई जाए निष्पक्ष जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
An impartial inquiry should be conducted into the Bharat Bhushan encounter
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास कैंडल मार्च निकालते विश्व सनातन सेना के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
रायबरेली। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत के विरोध में शनिवार शाम विश्व सनातन सेना के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।


संगठन के प्रदेश प्रभारी संजयानंद महाराज की अगुवाई में शनिवार शाम पदाधिकारी डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर कैंडल जलाकर मार्च निकाला। कथित मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण की घटना की निंदा की। शहीद चौक से निकला कैंडिल मार्च डिग्री कॉलेज चौराहा होते हुए फिर शहीद चौक पर पहुंचा। यहां पर सभी ने मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अनिल दुबे, अजय मिश्रा, अनिराज मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, अंकित पांडेय, अंतिम पांडेय, हर्षित बाजपेयी, गौरव मिश्रा, राजन दीक्षित, पल्लू मिश्रा, अभय यादव, राकेश शिल्पकार, सत्यम पांडेय, सतीश पासवान, कल्याण शंकर मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed