फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempted gang-rape of a teenage girl in Bhadokhar area

Raebareli News: भदोखर क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Attempted gang-rape of a teenage girl in Bhadokhar area
रायबरेली। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल मचाने पर आरोपी उसे बेहोश छोड़कर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने एम्स पुलिस चौकी में तहरीर दी लेकिन चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह घटना बीती 18 जुलाई की रात भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
विज्ञापन


किशोरी खेत की तरफ गई थी, तभी चार आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी बेहोश मिली। होश आने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपियों को रिंग रोड पर कार्य करने वाला बताया जा रहा है। पिता के अनुसार, एक आरोपी ऊंचाहार का है, जबकि तीन की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई में देरी एम्स चौकी में तहरीर देने के बावजूद चार दिन तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को यह मामला क्षेत्राधिकारी सदर आशीष निगम के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित पक्ष पुलिस की निष्क्रियता से नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed