फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Awareness is the way to protect against cybercrime

Raebareli News: जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का तरीका

Thu, 30 Jul 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Awareness is the way to protect against cybercrime
खीरों क्षेत्र में साइबर जागरूकता दिवस पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक करती
रायबरेली। साइबर अपराध से लोगों को बचाने के लिए बुधवार को जिले के 15 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों व शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। महराजगंज स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा सबसे अधिक साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। इसलिए सावधानी और जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। श्री सिद्धनाथ वीणा पाणि इंटर कॉलेज में छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और यूपीआई धोखाधड़ी के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


दरोगा सत्येंद्र सिंह, सुदीप गौतम, आरक्षी नरेश सिंह, आरक्षी राहुल सिंह, महिला आरक्षी प्रीति शुक्ला, महिला आरक्षी सोनी राजपूत, महिला आरक्षी अमृता यादव आदि मौजूद रहे। खीरों स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय निजी जानकारी सार्वजनिक करने से बचें। ऑनलाइन लेनदेन केवल विश्वसनीय वेबसाइट और अधिकृत मोबाइल एप के माध्यम से करें। मजबूत पासवर्ड रखें, समय-समय पर उसे बदलें तथा बैंक खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (टूएफए) का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed