{"_id":"6a6a50c7901fcead6f03a16a","slug":"two-people-die-of-snakebite-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163976-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सांप के काटने दो लागों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सांप के काटने दो लागों की मौत
Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रायबरेली में सर्पदंश के शिकार युवक को देखते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों/ऊंचाहार। खीरों के हुसैनाबाद गांव के एक घर में बुधवार को कपड़े में छिपे सांप ने श्रमिक को डस लिया। जब तक उन्हेें सीएचसी पहुंचाया जाता, उनकी मौत हो गई। गदागंज के मुतवल्लीपुर गांव निवासी गुलफाम (25) पुत्र अब्दुल शहीम मंगलवार रात घर में सो रहे थे। इस दौरान सांप ने काट लिया। उनकी मौत हो गई।
जिलेभर में करीब 10 लोगों को सांप ने काटा। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसैनाबाद मजरे हरदी गांव निवासी नन्हकू लोधी (41) पुत्र स्व. राजपाल लोधी ने घर में कपड़ा उठाया। तभी कपड़े के नीचे छिपे सर्प ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी खीरों पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल दिलीप कुमार ने घटना की जांच कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
गदागंज के मुतवल्लीपुर गांव निवासी गुलफाम (25) को सांप ने काट लिया। घर वाले उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक कराते रहे। बुधवार भोर में जब उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया, तब घर वाले उसे लेकर ऊंचाहार सीएचसी आए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गुलफाम सऊदी अरब में नौकरी करते थे। एक माह पहले वह घर आए थे। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश राय ने बताया कि परिजनों ने सांप काटने से युवक की मौत होने की बात बताई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सांप के काटने के बाद भीतरगांव निवासी मोटू (40), मलिकमऊ चौबारा निवासी जितेंद्र कुमार (35), बकुलिहा निवासी मोतीलाल (50), मौरावां के हनुमानखेड़ा निवासी राजपाल (35), डीह निवासी रामावती (35), पूरे झाम सिंह डीह निवासी करन पाल (18), अमावां के कचौंदा निवासी रूपा (30), जोरीगंज निवासी हसनाबानों (25), ठकुराईखेड़ा निवासी आरती (2), बेहटा कला निवासी शिवपती (45) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कर्ज लेकर बेटे को विदेश भेजा, टूटा दुखों का पहाड़
खीरों। सांप के काटने से दम तोड़ने वाले नन्हकू ने बेटे को विदेश भेजने के लिए बैंक से कर्ज लिया था। पत्नी गंगाजली लोधी ने बताया कि वह दूसरे प्रदेश के ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्होंने छह माह पहले कर्ज लेकर अपने 20 वर्षीय बेटे शुभम को रोजगार के लिए विदेश भेजा था। घर पर पत्नी गंगाजली और 11 वर्षीय बेटी कुमकुम रहती हैं। नन्हकू की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बेटे और बेटी सहित सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे हैं।