सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP booth president attacked with scissors for asking for donation

Raebareli News: चंदा मांगने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष पर कैंची से हमला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president attacked with scissors for asking for donation
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कस्बे के लक्ष्मी चौराहा पर रविवार सुबह बिजली लाइन ठीक कराने के लिए सहयोग राशि मांगने को लेकर हुए विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर कैंची से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


कस्बा निवासी और भाजपा बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार रविवार सुबह ऊंचाहार मार्ग स्थित लक्ष्मी चौराहा पर खराब बिजली लाइन ठीक कराने के लिए लाइनमैन को बुलाए थे। लाइन दुरुस्त होने के बाद वह लाइनमैन को भुगतान करने के लिए लोगों से सहयोग राशि एकत्र कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह चौराहा स्थित मोहम्मद आरिक की दुकान पर सहयोग मांगने पहुंचे। आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने बाल काटने वाली कैंची से सुरेश कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने सुरेश के बाएं हाथ पर तीन से चार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने घटना को राजनीतिक द्वेष से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि घायल के भाई सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed