{"_id":"6a13563d1a7b6615230ce8b6","slug":"uncontrolled-dumper-crushes-woman-amputates-her-leg-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158710-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेकाबू डंपर ने महिला को कुचला, पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेकाबू डंपर ने महिला को कुचला, पैर कटे
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 25 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ-फतेहपुर को जाने वाली सड़क बंद किए जाने के बाद लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। पति के लिए खाना लेकर जा रही महिला को रविवार को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए। इससे लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने मेज और बांस-बल्ली रखकर रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
घटना से करीब दो घंटे तक राजमार्ग जाम रहा। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। गर्मी में मुसाफिर बेहाल रहे। मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर पुलिस ने जाम खोलवाया। महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
पूरे बघेलन मजरे डलमऊ गांव निवासी अजीत कुमार के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे उनकी मां रानी देवी (55) पिता जागेलाल को खाना देने किराना की दुकान पर जा रही थीं। मुख्य मार्ग को छोड़कर सूरजपुर माइनर की पटरी से गुजर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड डंपर ने मां को रौंद दिया। इससे मां के दोनों पैर कट गए। जानकारी पर मां को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। मां की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
उधर, हादसे से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग को मेज आदि रखकर जाम कर दिया। इससे मुराईबाग से लेकर गंगा नदी पुल तक तीन किमी. लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग गर्मी से पसीना पोछते नजर आए।
दोपहर 12 बजे पुलिस ने मामले में कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खोलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। हादसे के बाद गदागंज के पास से डंपर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ा गया है। चालक फतेहपुर जिले का रहने वाला है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
नाराज लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजमार्ग से होकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई करने को कहा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की शह पर ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
डलमऊ श्मशान घाट पर नहीं जा सके वाहन
रायबरेली-फतेहपुर राजमार्ग पर जाम के चलते डलमऊ श्मशान घाट पर शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मुराईबाग से लेकर श्मशान गंगाघाट घाट तक इस कदर जाम लगा रहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए घाट तक नहीं ले जाया गया। इससे लोग शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए गेगासो गंगाघाट चले गए। तीर्थ पुरोहित श्याम सुंदर, श्याम प्रकाश उर्फ बब्बू ने बताया कि रोड जाम के चलते वाहन श्मशान घाट तक नहीं जा सके।

Trending Videos