फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP District President made objectionable remarks against Rahul Gandhi In Raebareli

UP News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- अपने कहे गए शब्दों पर कायम हूं

Thu, 30 Jul 2026 08:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाद में कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं। पलटवार करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP District President made objectionable remarks against Rahul Gandhi In Raebareli
भाजपा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार को आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जाति का कोई पता नहीं, धर्म का कोई पता नहीं है। परिवार का पता नहीं है। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गाली देते हुए कहा कि अमेरिका और इटली की औलाद राहुल गांधी विदेशों में देश का साथ द्रोह कर रहा है। गृहमंत्री का इस्तीफा मांगने वाले पहले अपने बारे में सोचे। राहुल ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। ऐसा लग रहा है कि न तो उनका दिमाग काम कर रहा है और न ही वह पढ़े लिखे हैं। 
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा कि वह रायबरेली की जनता को अपमानित करने का काम विदेशों में कर रहे हैं। वह भारत विरोधी काम करते हैं। उन्होंने दलितों का अपमान किया है। वह शासन के लिए तड़प रहे हैं। राहुल गांधी पर दिए बयान पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अपने कहे गए शब्दों पर कायम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। बुद्धीलाल पासी के कंधे पर बंदूक रखी गई है। वो यह भूल जाते हैं कि इंदिरा गांधी की स्थापित की गई फैक्टरी में बुद्धीलाल काम कर चुके हैं। परिवार का पेट पाला है। जब वेतन नहीं मिलता था तो सोनिया गांधी के पास जाते थे। ये सब स्वार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed