सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bodies of two men and one woman found floating in Indira Canal in Raebareli police are investigating

Raebareli News: इंदिरा नहर में बहते मिले दो पुरुष व एक महिला के शव, हत्या की आशंका; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में इंदिरा नहर में दो पुरुष व एक महिला के शव बहते मिले। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के जिलों में मृतकों का पता लगाने में जुटी है। पांच गोवंश भी पानी में उतराते मिले। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Bodies of two men and one woman found floating in Indira Canal in Raebareli police are investigating
इंदिरा नहर में बहते मिले दो पुरुष व एक महिला के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में इंदिरा नहर में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे दो पुरुषों व एक महिला के शव बहते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसके साथ ही पांच गोवंश के भी शव उतराते मिले। सूचना मिलने पर बछरावां व शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। 



मामला बछरांवा कोतवाली क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। यह शव मलपुर गांव के पास बहते हुए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, तीनों शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शव करीब 10 दिन पुराने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई

शुक्रवार सुबह ग्रामीण इंदिरा नहर पर बनी पुलिया से गुजर रहे तो उनकी नजर पानी में बहते हुए तीन शवों पर पड़ी। महिला और दोनों पुरुषों के शव औंधे मुंह पानी में पड़े हुए थे। सभी शव लखनऊ की ओर से बहते हुए देखे गए। इस घटना की खबर मलपुर गांव पहुंची तो लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने गोताखोरों को बुलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकाला जा सका। वहीं गोवंशों के शवों को नहर में ही छोड़ दिया गया।

हत्या की आशंका जताई जा रही है

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक पुरुष की आयु लगभग 50 वर्ष, दूसरे की करीब 40 वर्ष तथा महिला की आयु लगभग 35 वर्ष के करीब है। दोनों पुरुष अंडरवियर व बनियान पहने हुए थे। वहीं, महिला साड़ी पहने थी और ऊपरी हिस्से में इनर वियर पहने हुई थी। शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि जिस तरह तीनों शव एक साथ मिले हैं। उससे हत्या की ओर इशारा जा रहा है। 

पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है कि महिला और पुरुषों के साथ घटना हुई है। हालांकि, असल तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास के गांवों में तीनों शवों की शिनाख्त किए जाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने में जुटी

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से इस बाबत पूरी जानकारी ली। एएसपी के निर्देश पर पुलिस आसपास के जिलों के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। 

एएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed