सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   body of young man was exhumed from his grave after 17 days and sent for postmortem In Raebareli

Raebareli News: साथियों के साथ गए युवक की घर आई थी लाश, 17 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम को भेजी गई

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 03 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में साथियों के साथ गए युवक की घर लाश पहुंची थी। मामले में अब 17 दिन बाद कब्र से लाश निकालकर पोस्टमार्टम को भेजी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

body of young man was exhumed from his grave after 17 days and sent for postmortem In Raebareli
मौके पर मौजूद पुलिस, लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में 17 दिन बाद रविवार को युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की मौजूदगी में नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय व कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, शव का ऊपरी हिस्सा गल गया है।

Trending Videos


मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे तीर खरौली गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा राहुल (25) 16 अप्रैल को अपने साथियों के साथ नसीरनपुर गया था। रात में साथियों ने मां को राहुल के बीमार होने की सूचना दी। उन्होंने एम्स में भर्ती कराने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के एम्स पहुंचने पर दोस्तों ने जगतपुर लौटने को कहा। कुछ देर बाद वे राहुल का शव घर पर छोड़कर भाग निकले। परेशान परिजनों ने पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अनीता ने बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शक जताया। राहुल की मां की गुहार पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed