{"_id":"6a0b704ed5f307d43d0b24d5","slug":"books-will-be-provided-to-the-library-in-council-schools-raebareli-news-c-101-1-slko1034-158200-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परिषदीय विद्यालयों में लाइब्रेरी को मिलेंगी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परिषदीय विद्यालयों में लाइब्रेरी को मिलेंगी पुस्तकें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय के लिए किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे बच्चों को अपनी कक्षा की पाठ्य पुस्तकों से इतर रोचक कहानियों वाली किताबें पढ़ने का मौका भी मिल सकेगा।
इसके साथ ही अलग-अलग विषयों का ज्ञान बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। हर विषय और बच्चों की रुचि को ध्यान में रखकर किताबें पहुंचाई जाएंगी, ताकि बच्चे पुस्तकालय में रखी किताबों को पढ़कर अपने ज्ञान को बढ़ा सकें। प्रत्येक स्कूल को 15 से अधिक किताबें मिलेंगी।
जिले में करीब 2300 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें से 736 विद्यालयों को चिन्हित कर लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें उपलब्ध करानी है। इनमें 413 प्राथमिक विद्यालय और 323 जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई किताबों के विकास क्षेत्रवार बंडल बना दिए गए हैं, जिन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है। ब्लाॅक संसाधन केंद्र से संबंधित विद्यालयों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट समेत कई प्रकाशकों की किताबें आई हैं।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूलोें के लिए दिल्ली की बुलबुल, वैज्ञानिक की जीवनी, उत्तर प्रदेश के मेले, लोक कथाएं, वाद्य यंत्र, भारत एवं विदेशी मुद्राएं, रामायण की 108 कथाएं, बच्चों के लिए जंगल कहानियां, प्रेमचंद की कहानियां जैसी 18 किताबें आई हैं, जबकि प्राथमिक के लिए रामायण की कहानियां, जीवन उपयोगी पेड़, मूल्यों की पाठशाला, वैज्ञानिक अविष्कार, फेरी वाले, द सी इन अ बकेट, बीज बोया, द थ्री किटेंस, अक्कड़ बक्कड़, प्यारी मैडम, आई एक खबर, माई स्कूल जैसी लगभग 30 किताबें हैं।

Trending Videos