{"_id":"6a0b6ffba44f975f7203e8c4","slug":"two-policemen-were-deployed-for-the-security-of-the-hotel-operator-raebareli-news-c-101-slko1031-158217-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: होटल संचालक की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: होटल संचालक की सुरक्षा में दो सिपाही तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 19 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलोन। सिर तन से जुदा करने की धमकी मिलने के बाद होटल संचालक की सुरक्षा बढ़ी गई है। सुरक्षा के लिहाज से दो सिपाहियों की होटल में तैनाती की गई है। वहीं पुलिस ने सोमवार को मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अब कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
दरअसल, सैंधियापुर चौराहा स्थित होटल के संचालक चंद्रभान के पिता और एक ग्राहक के बीच होटल में बीती 14 मई को किसी बात को लेकर हंसी मजाक चल रही थी। इसी दौरान होटल पर चाय पीने गए तीसरे व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दिया। पोस्ट में लिखा था कि ढाबा संचालक ने अल्लाह की शान में गलत अल्फाज का इस्तेमाल किया है।
आरोप हैं कि हफ्तेभर सोशल मीडिया पर चले बायकॉट के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार दोपहर सपा नेता समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर होटल संचालक को सिर तन से जुदा करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने रविवार को नयागंज निवासी एवं सपा नेता मो. इरफान सिद्दीकी, असुरा गांव निवासी मो.आरिफ, बदहा गांव निवासी मो.कैफ, बगहा निवासी सुहैल, सलोन कस्बा निवासी मो.नफीस को गिरफ्तार किया था।
सलोन कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि करीमगंज निवासी आजम को पकड़ा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से होटल संचालक की दुकान पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं। घटना में जांच के दौरान जिन लोगों के नाम प्रकाश में आएंगे, उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Trending Videos