सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Electricity could not be restored in 400 villages

Raebareli News: 400 गांवों की बहाल नहीं हो पाई बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 19 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity could not be restored in 400 villages
 कुशल खेड़ा गांव में इंडिया मार्का हैंड पाइप से पानी भरने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
रायबरेली। आंधी और बारिश के बाद चरमराई बिजली अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। छह दिन बीतने के बाद 400 गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई है। पांचवें दिन रविवार को 100 गांवों की बिजली बहाल हो पाई। अन्य गांवों की बिजली बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं।

शाम होते ही गांवों में चहल-पहल गायब हो जाती है। बिजली के अभाव में व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। शाम होते लोगों को दुकान बंद करना मजबूरी है। बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर, सरेनी, कठगर, उतरपारा, सेमरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली छह दिन बाद बहाल नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा समस्या पीने के पानी के लिए होती है। लोगों को हैंडपंप पर लाइन लगाना पड़ रहा है। लगातार बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा किसी दिन फूट सकता है। भीषण गर्मी में लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण शोपीस बने हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सेमरी क्षेत्र के केशौली में छह बिजली के खंभे टूट गए थे, जो अब तक बदले नहीं गए हैं। आने-जाने वाले रास्ते पर गिरे खंभे नहीं उठाए गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
शिवगढ-सरेनी। क्षेत्र में रविवार रात 12 बजे बिजली गुल हो गई। सोमवार को बिजली नहीं आई। इससे कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुवाई में लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। अखिलेश शुक्ला, निर्मल त्रिवेदी, बृजेंद्र द्विवेदी, अशोक यादव, सत्येंद्र रावत, रईस आशाराम, रामफेर, वीरेंद्र दीक्षित, रामू रावत ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। बिजली गुल होने पर अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। उधर, सरेनी क्षेत्र में के कुशलखेड़ा में छह दिनों से बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed