सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RPF rescues woman making reel

Raebareli News: रील बना रही महिला को आरपीएफ ने बचाया

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
RPF rescues woman making reel
विज्ञापन
बछरावां। सोशल मीडिया पर वीडियो रील बनाने का चलन लोगों को जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर रहा है। सोमवार दोपहर बछरावां रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही एक खतरनाक नजारा देखने को मिला।
Trending Videos

एक महिला अपने बेटे के साथ मेन लाइन पर खड़ी होकर रील बनवा रही थी। वह रील बनाने में इतनी व्यस्त थी कि उसे तेज रफ्तार ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ। इसी दौरान नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन तेजी से स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। आरपीएफ ने यह देख तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने दौड़कर महिला को सुरक्षित प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचाया। इस सूझबूझ से महिला की जान बच गई। हड़बड़ाहट में महिला अपना कुछ सामान भी वहीं भूलकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना से स्टेशन पर मौजूद यात्री भी सकते में आ गए। रामेश्वर जमुना प्रसाद, विशंभर पांडे, मोहम्मद कपिल और आरती ने रील बनाना जोखिम भरा बताया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज सीबी राय ने बताया कि महिला को वहां से हटाया गया है। उन्होंने हिदायत दी कि रेल लाइन पर रील बनाना बेहद घातक है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed