{"_id":"6a0623b3740f9acb93096c1a","slug":"bulldozers-run-on-six-illegal-encroachments-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157862-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छह अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छह अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 15 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। रघुवीरगंज बाजार में बृहस्पतिवार को तालाब और सरकारी रास्ते की जमीन पर बने अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चला। एक के बाद एक छह अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए गए।
दरअसल, कंडौरा ग्राम पंचायत के तहत रघुवीरगंज बाजार में लगभग 56 मकान तालाब और सरकारी रास्ते की भूमि पर चिह्नित किए गए हैं। संबंधित मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। इससे पहले बीते 24 अप्रैल को प्रशासन ने सात मकानों को ढहवा दिया था।
29 अप्रैल को एक बंद मकान और टिनशेड भी हटाया गया था। लेखपाल अंकित सिंह ने बीते बुधवार को 12 मकानों की बाहरी दीवारों पर लाल क्रॉस के निशान लगाए थे। जिन लोगों ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील दायर की है, उनके मकानों पर फिलहाल निशान नहीं लगाए गए।
बृहस्पतिवार को जिन मकानों पर लाल निशान लगे थे, उनमें से गैर आवासीय निर्माणों को जेसीबी से ढहवा दिया गया। इसमें उमाशंकर, गुड्डू, कुंदन लाल, रामलखन, मैकू और रामसनेही की ओर से किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई।
तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब और सरकारी रास्ते की जमीन खाली कराने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos