सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Raebareli: Firing in a land dispute, three brothers shot, two in critical condition

Raebareli: जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 15 May 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि मारपीट में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आई। मनोज और रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। 

Raebareli: Firing in a land dispute, three brothers shot, two in critical condition
जमीन के विवाद में चली गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में तीन सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके चाचा को भी मारपीट में चोटें आई हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Trending Videos


गांव निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर की जीवनदीप टॉकीज के पीछे बंजर भूमि पर जेसीबी से रास्ता बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर गांव के विजय बहादुर, बाल्हेश्वर, उनके बेटे अतुल, अंकित व अनुज समेत ऊसरहा का पुरवा निवासी शिवम, सेखवापुर गांव के भल्ले लोधी और खैरानी निवासी विवेक स्कार्पियो से मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान अतुल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से मनोज, रामचंद्र और प्रमोद घायल हो गए। मनोज के जांघ में गोली लगी है जबकि रामचंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि मारपीट में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आई। मनोज और रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि के लिए घावों के सैंपल भी सुरक्षित कर लिए हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस विभाग में तैनात हैं दो आरोपी
पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी अतुल यादव और अंकित यादव सगे भाई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बताए गए हैं। अतुल यादव कानपुर के चकेरी थाने में तैनात है जबकि उसका भाई अंकित यादव सुल्तानपुर में कार्यरत है। आरोप है कि अतुल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed