{"_id":"6a06ee82fa19d82c8503c6ad","slug":"video-video-jamana-ka-vavatha-ma-fayaraga-tana-saga-bhaiya-ka-lga-gal-tha-ka-halta-gabhara-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन सगे भाइयों को लगी गोली, दो की हालत गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में तीन सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके चाचा को भी मारपीट में चोटें आई हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी शिवप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर की जीवनदीप टॉकीज के पीछे बंजर भूमि पर जेसीबी से रास्ता बनाया जा रहा था।
इसी बात को लेकर गांव के विजय बहादुर, बाल्हेश्वर, उनके बेटे अतुल, अंकित व अनुज समेत ऊसरहा का पुरवा निवासी शिवम, सेखवापुर गांव के भल्ले लोधी और खैरानी निवासी विवेक स्कार्पियो से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान अतुल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से मनोज, रामचंद्र और प्रमोद घायल हो गए। मनोज के जांघ में गोली लगी है जबकि रामचंद्र के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सत्यजीत ने बताया कि मारपीट में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आई। मनोज और रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि के लिए घावों के सैंपल भी सुरक्षित कर लिए हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस विभाग में तैनात हैं दो आरोपी
पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपी अतुल यादव और अंकित यादव सगे भाई हैं। दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात बताए गए हैं। अतुल यादव कानपुर के चकेरी थाने में तैनात है जबकि उसका भाई अंकित यादव सुल्तानपुर में कार्यरत है। आरोप है कि अतुल यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग की
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।