{"_id":"6a06d1da3d4b67cc200921ff","slug":"video-video-ithara-nahara-ma-bhata-mal-tana-shava-kashhatara-ma-fal-sanasana-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंदिरा नहर में बहते मिले तीन शव, क्षेत्र में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंदिरा नहर में बहते मिले तीन शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
बांदा-बहराइच हाईवे के पास स्थित इंदिरा नहर में शुक्रवार सुबह दो पुरुषों व एक महिला के शव बहते हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। यह शव मलपुर गांव के पास बहते हुए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार तीनों शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब दस दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुरुष की आयु लगभग 50 वर्ष, दूसरे की करीब 40 वर्ष तथा महिला की आयु लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही बछरावां व शिवगढ़ थाने की पुलिस के साथ ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह भी पहुंचे।
थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।