सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car and school van collide, nine students injured

Raebareli News: कार व स्कूल वैन की टक्कर, नौ छात्र घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Car and school van collide, nine students injured
मदद के लिए दौड़े नन्हे हाथ: महराजगंज क्षेत्र के कुबना गांव के पास हादसा के बाद एक छात्र वैन से 
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना पुल के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इससे वैन पर सवार नौ बच्चे घायल हो गए। बच्चों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आईं।
Trending Videos


आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी वैन से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई, जब एसजेएस पब्लिक स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने जा रही विंगर वैन को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार खड्ड में जाकर घुस गई। हादसे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पलटी वैन को सीधा किया। उसमें फंसे सभी छात्रों को सकुशल बाहर निकाला। स्कूल वाहन चालक गंगा प्रसाद अवस्थी ने बताया कि वैन में 14 छात्र सवार थे।

स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके कारण हादसा हुआ। हादसे में वे और पांच बच्चे बच गए।घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग निकला। महराजगंज कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार को कब्जे में लिया गया है।


हादसे में बच्चे हुए घायल
सीएचसी महराजगंज में तैनात डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि जमुनीपुर गांव की अरुणिमा (13), अदिति सिंह (9), शिवगढ़ इलाके पूरे लोनार निवासी तनिष्क (3), स्वप्निल (6), पूरे बरियार बसंतपुर निवासी आदर्श (13), शिफा (13), आराध्या श्रीवास्तव (15), शिवानी (14) और गणेशगंज निवासी कार्तिक (6) को चोटें आई हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। उधर, यह घटना यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज रफ्तार वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को दर्शाती है। आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। खासकर तेज रफ्तार वाहन चलाने से हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed