सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Drawing errors halt construction of two culverts

Raebareli News: ड्राइंग में त्रुटियां, दो पुलिया का निर्माण रुका

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drawing errors halt construction of two culverts
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों ब्लॉक में स्वीकृत दो पुलियों का निर्माण शुरू होने से पहले ही पेंच फंस गया। अभियंताओं ने दोनों पुलियों की ड्राइंग में गड़बड़ी कर दी। यही वजह है कि अब टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा। इससे अब दोनों पुलियों का निर्माण शुरू होने में विलंब हो सकता है। जर्जर पुलियों से लोग निकलने को मजबूर हैं। इस वजह से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अभियंता दोबारा टेंडर करके काम शुरू कराए जाने की बात कह रहे हैं।
Trending Videos


ब्लॉक क्षेत्र से खीरों-पाहो मार्ग निकला है। इस मार्ग पर प्रसादखेड़ा गांव के पास बसहा नाले की पुलिया जर्जर थी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से ग्रामीण मौरावां होते हुए लखनऊ आते-जाते हैं। यहां पर दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नई पुलिया का निर्माण स्वीकृत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह खीरों-दुकनहा मार्ग पर सेवानपुर गांव के पास 95 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण होना है। यह मार्ग लालगंज तहसील को जोड़ता है। दोनों मार्गों से प्रतिदिन करीब 20 हजार लोग आते-जाते हैं। दोनों पुलियों के निर्माण के लिए आठ जनवरी को लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त टेंडर निकाला गया। कई ठेकेदारों ने टेंडर भी डाल दिए। प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही 29 जनवरी को टेंडर को निरस्त कर दिया। इससे अब पुलियों के निर्माण में समय लग सकता है।

टेंडर निरस्त का खेल पुराना
लोक निर्माण विभाग में टेंडर निरस्त करने का यह खेल नया नहीं है। इसके पहले भी कई बार टेंडर निरस्त कर दोबारा किए। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर निरस्त किए जाते हैं। दोबारा टेंडर करने में ऐसी शर्तें रख दी जाती हैं, कि चहेते ही टेंडर ले सकते हैं। इस खेल में माननीयों की भूमिका रहती है। शायद चहेतों को काम देने के लिए ही पुलियों के टेंडर निरस्त किए गए हैं।

ड्राइंग में त्रुटि के चलते निरस्त किए गए टेंडर
दोनों पुलियों का निर्माण कराया जाना है। ड्राइंग में त्रुटि होेने के कारण टेंडर निरस्त किया गया है। जल्द दोबारा टेंडर किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसमें कोई भी टेंडर डाल सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है।
-प्रमोद कुमार राणा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed