{"_id":"6a57dd0381e95c9d940235b9","slug":"car-collides-with-culvert-three-dead-including-retired-diwan-and-constable-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162793-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कार पुलिया से टकराई, रिटायर दीवान, सिपाही समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कार पुलिया से टकराई, रिटायर दीवान, सिपाही समेत तीन की मौत
Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां के खैरहनी गांव के पास बुधवार सुबह बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इससे कार सवार सिपाही, रिटायर दीवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किमी होने और चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सुबह 10 बजे क्रेन की मदद से कार को बाहर किया गया, तब आवागमन शुरू हो सका। दो घंटे तक लोग परेशान रहे। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। मूलरूप से जालौन जिले के रहने वाले महाराज सिंह (58) पुत्र रामसुख पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती रायबरेली में न्यायालय सुरक्षा में थी। परिवार के साथ लखनऊ के पारा इलाके में रहते थे। प्रतिदिन लखनऊ से कार से यहां आकर ड्यूटी करते थे।
सुबह भी सिपाही कार से रायबरेली ड्यूटी पर आ रहे थे। निगोहा में दो, जबकि बछरावां बार्डर पर दो लोगों को लिफ्ट देकर गाड़ी पर बैठा लिया था। सुबह करीब आठ बजे खैरहनी गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में सिपाही महाराज के अलावा अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर निवासी रोहित लोधी (30) पुत्र राम बहादुर और रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के टिकवापुर मजरे गहरौली गांव निवासी रिटायर मुख्य आरक्षी (दीवान) चंद्रपाल सिंह (72) पुत्र बद्री सिंह की मौत हो गई। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी रियान मोहम्मद (22), लखनऊ जिले के तेलीबाग निवासी रजत साहू (34) गंभीर रूप से घायल हुए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। आसपास के लोगों के अनुसार कार की रफ्तार 100 किमी से अधिक थी। गाड़ी चला रहे सिपाही को को झपकी आ गई। चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और वह पुलिया से जा टकराई।
इधर, हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। एसपी रवि कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई हैं, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। एसपी रवि कुमार, एएसपी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर हादसे की वजह की जांच की।