{"_id":"6a57dccc3441aeae230882dd","slug":"shashwat-nursing-home-operator-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-162818-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शाश्वत नर्सिंग होम का संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शाश्वत नर्सिंग होम का संचालक गिरफ्तार
Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहीद चौक के सामने धरना के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और आईएमए के पदाधिकारी के बीच होती बहस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। 10 साल की बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को शाश्वत नर्सिंग होम संचालक डाॅ. अमित सिंह को गिरफ्तार किया। मामले में नामजद एक अन्य नर्सिंग होम संचालक समेत चार आरोपियों की तलाश और तेज हो गई है। प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी अगई लालगंज अझारा निवासी शरद कुमार सिंह की 10 वर्षीय बेटी शिवानी की बीते दिनों जेल रोड स्थित शाश्वत नर्सिंग होम में टॉन्सिल के ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ गई थी। बाद में बालिका की मौत भी हो गई थी।
पिता की तहरीर पर वेदांता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. निशांत सिंह, शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. अमित सिंह और शाश्वत नर्सिंग होम के अन्य तीन स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस की तरफ से मामले में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई थी। मामला तूल पकड़ा था। इसकी शिकायत प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तक पहुंची थी। डिप्टी सीएम की सख्ती पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया था। इसके बाद नर्सिंग होम को सील किया गया था।
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में शाश्वत नर्सिंग होम संचालक डॉ. अमित सिंह को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
57 नर्सिंग होम संचालकों ने नहीं किया आवेदन
अग्निशमन विभाग की जांच में जिले के 77 नर्सिंग होम बिना एनओसी के संचालित पाए गए थे। अफसरों ने नोटिस देकर संचालकों से फायर एनओसी लेने की बात कही थी। सख्ती के बाद महज 20 नर्सिंग होम संचालकों ने ही फायर एनओसी के लिए अग्निशमन विभाग में आवेदन किया है। 57 नर्सिंग होम संचालकों की तरफ से आवेदन तक नहीं किए गए हैं। फायर अग्निशमन अधिकारी सुशील यादव ने बताया कि फायर एनओसी के लिए आवेदन न करने वाले नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, धरने पर बैठी पत्नी
गिरफ्तारी के बाद डॉ. अमित सिंह की पत्नी डॉ. दीपिका सिंह धरने पर बैठ गईं। उनके साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी धरने पर बैठे। रात करीब आठ बजे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और डॉ. दीपिका सिंह ने शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर धरना देना शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर सीटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और सीओ सिटी आशीष निगम मौके पर पहुंचे। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल ने कहा कि जब मामला कोर्ट में जा चुका है तो फिर गिरफ्तारी की क्या जरूरत थी। डीएम व एसपी हमारा सहयोग करें। हम गलत नहीं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे कहा कि जो कानूनी प्रक्रिया है, उसी अनुरूप काम हो रहा है। यदि किसी ने कानून को हाथ में लेनी कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी। धरने के दौरान आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश सिंह, मनीष सिंह चौहान भी मौजूद रहे।