सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chief Judicial Magistrate summoned report from Deeh Police Station

Raebareli News: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डीह थाना से तलब की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Judicial Magistrate summoned report from Deeh Police Station
विज्ञापन
रायबरेली। थाना डीह में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न होने पर एक पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीड़ित ने सलोन विधायक अशोक कुमार, बीडीओ डीह शिवाकांत बाजपेयी और लेखपाल सत्यवान समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
Trending Videos


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना डीह से इस मामले में आख्या तलब की। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को नियत की गई है। सादीपुर कोटवा निवासी दुर्गेश मौर्य ने आरोप लगाया है कि विधायक के रिश्तेदार बद्री कोरी, उनकी पत्नी विद्यावती और मंशा, ममता सहित अन्य लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ कई बार मारपीट भी की गई। दुर्गेश मौर्य का कहना है कि विधायक जबरन कब्जा कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। थाने में उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। पीड़ित परिवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना भी दिया था। उन्होंने अपनी जमीन बचाने और न्याय पाने की मांग की थी। यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में आ गया है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को इस पर रिपोर्ट देनी होगी।

शिकायतकर्ता का दावा गलत : विधायक
वहीं सलोन विधायक अशोक कुमार का कहना है कि शिकायतकर्ता जिस भूमि पर दावा कर रहा है, वह सरकारी है। उस पर उसका कोई हक नहीं है। काफी समय से शिकायतकर्ता कब्जा करने की फिराक में है। मेरे पास यह मामला आया था तो मैंने सही को सही बताया था। इस कारण शिकायतकर्ता ने मेरा नाम भी लिया है। कोर्ट का जो भी आदेश आया है, उसका पालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed