फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress members have launched a campaign against the BJP district president.

Raebareli News: कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Congress members have launched a campaign against the BJP district president.
रायबरेली। सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार की रात सदर कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के साथ डीह और नसीराबाद में कांग्रेसियों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर चेताया कि अगर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज न हुई तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के आंबेडकर पार्क में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर डीएम व राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन भी मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

डीह और सलोन थाना प्रभारी को दिया शिकायती पत्र
डीह। कांग्रेस पार्टी के सलोन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सलोन कोतवाली परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए सलोन कोतवाली पुलिस को जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी सौंपा। इसी तरह अमेठी कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष किरन देवी ने कार्यकर्ताओं संग प्रभारी निरीक्षक थाना डीह को शिकायती पत्र दिया। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नसीराबाद थाने पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed