सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Delhi-Varanasi Special kept passengers waiting for 13 hours

Raebareli News: दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने 13 घंटे कराया इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Varanasi Special kept passengers waiting for 13 hours
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों ने रविवार को काफी इंतजार कराया। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें तो बहुत ज्यादा लेट रहीं। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 13 घंटे विलंब से आई। भटिंडा-वाराणसी स्पेशल साढ़े पांच घंटे देर से पहुंची।


नियमित ट्रेनों में अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने सवा दो घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल ने सवा घंटे और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस व लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed