फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Demand for transparency in the CEO selection process for the Ram Mandir Trust

Raebareli News: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

Sat, 18 Jul 2026 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for transparency in the CEO selection process for the Ram Mandir Trust
अयोध्या। आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर पत्र भेजा है। उन्होंने चयन समिति से प्रक्रिया में संस्थागत पारदर्शिता, निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि यह संस्थान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। इसलिए इसमें नियुक्ति पूरी तरह योग्यता आधारित होनी चाहिए। साथ ही, चयन प्रक्रिया पारदर्शी भी हो। उन्होंने सुझाव दिया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रता मानदंड सार्वजनिक किए जाएं। मूल्यांकन पद्धति का विवरण भी दिया जाए। चयनित अभ्यर्थी के चयन के प्रमुख कारणों का संक्षिप्त विवरण भी सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रतिनिधित्व व्यक्तिगत हित में नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता को मजबूत करना है। ठाकुर ने भविष्य में वरिष्ठ पदों की नियुक्तियों के लिए स्थायी चयन नीति लागू करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने की भी मांग की है। यह नीति और एसओपी भविष्य की नियुक्तियों में स्पष्टता लाएगी। इससे चयन प्रक्रिया में जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed