फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sir... the land has not been received even after 14 years

Raebareli News: साहब... 14 साल बाद भी नहीं मिली भूमि

Sun, 19 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sir... the land has not been received even after 14 years
ऊंचाहार तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में फरियाद सुन
रायबरेली-ऊंचाहार। जिले की सदर, सलोन, लालगंज, ऊंचाहार, महराजगंज और डलमऊ तहसील में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनी। डीएम सरनीत कौर ब्रोका व एसपी रवि कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम के आने के सूचना के कारण काफी तादाद में फरियादी तहसील पहुंचे, लेकिन सभी फरियादी नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


भिखनापुर के माताफेर मिश्रा ने डीएम को बताया कि 14 वर्षों से तहसील के चक्कर लगाने के बाद जमीन की पैमाइश हुई, लेकिन लेखपाल ने गलत पैमाइश कर दी। इससे जमीन नहीं मिल सकी है। कोटिया चित्रा गांव के अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बादशाहपुर मजरे शहजादपुर गंगा घाट पर अंत्येष्टि स्थल पर लगा हैंडपंप चोरी कर ले गया।
विज्ञापन


ऊंचाहार सभासद राज गुप्ता ने नगर पंचायत में अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में 82 शिकायतें आईं, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डलमऊ में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्रा ने समस्याएं सुनीं। जमाल नगर मोहनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी ने गांव आने-जाने वाले रास्ते पर पुल बनवाने की मांग की। समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं। इसमें आठ का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज में उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने 32 लोगों की फरियाद सुनी। पांच मामले मौके पर निस्तारित किए गए। सलोन में सीडीओ अंजूलता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 32 में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। लालगंज में एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव में लोगों की व्यथा सुनी।

सरांय बहेरियाखेड़ा गांव के रामबाबू ने बताया कि उनके घर के सामने बनी सरकारी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे बंद कर दिया है। इससे जल निकासी नहीं हो रही है। गुरुबख्शगंज के महेश कुमार ने चिरौंजी मजरे चांदेमऊ गांव के दो लोगों पर कूटरचित तरीके से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।



टॉर्च की रोशनी में हुई सुनवाई
ऊंचाहार तहसील में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। डीएम और एसपी लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान बिजली चली गई। कमरे में अंधेरा छा गया। कर्मचारी में खलबली मच गई। कोई खिड़की खोलने दौड़ा, तो किसी ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की। कुछ देर बाद जनरेटर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed