फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Wife killed for refusing to cook

Raebareli News: खाना बनाने से इन्कार पर पत्नी को मार डाला

Sun, 19 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wife killed for refusing to cook
पूरे खाले मजरे बथुवाखास गांव में महिला की हत्या के बाद गुमसुम परिवारीजन व अन्य। 
सतांव। पूरे खाले मजरे बथुवाखास गांव की रीना (38) की शुक्रवार रात खाना बनाने के विवाद में पति अमरनाथ ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नाक और जांघ के पास महिला को चोटें आईं। दोनों नशे में थे। एएसपी-सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर घटना की जांच की। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी 40 वर्षीय अमरनाथ ईंट भट्टे में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात घर मेंं था। अमरनाथ और उसकी पत्नी रीना नशे में थी। अमरनाथ ने खाना बनाने की बात कही तो पत्नी ने इन्कार कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हुआ। नाराज पति ने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


डंडे से करीब दो से तीन बार वार किया। इससे रीना को गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश हो गई। बावजूद अमरनाथ पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गया। शनिवार सुबह रीना की मौत हो चुकी थी। रीना की मौत के बाद पति मौके से भाग निकला। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद दंपती साइकिल से हरचंदपुर बाजार गए थे। दोनों खुशी से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटने के बाद दोनों में विवाद हुआ और घटना हो गई। हत्या की खबर पर एएसपी आलोक सिंह, सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिवार के अलावा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की सास पियारा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।


बेटी के घर रहती थी मां
मृतक महिला की सास पियारा ने बताया कि जब वह बेटे के साथ रहती थी, तब उनके साथ भी मारपीट करता था। इसलिए वह अपनी बेटी सुनीता के घर पर रहने लगी थी।

आरोपी अमरनाथ अपने पांच भाइयों कधई, बहोरी, श्रीकृष्ण व ब्रम्हा में सबसे छोटा था। अमरनाथ और रीना के चार बेटे गोलू, प्रिंस, प्रवीण व शैलेंद्र तथा एक बेटी रुचि है। मां की मौत से सभी गमगीन हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अब इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा। इनके लिए रोजी-रोटी का इंतजाम कैसे होगा। अमरनाथ अपने भाइयों से अलग रहता है।


बिहार से आई थी रीना
अमरनाथ का भाई बहोरी मजदूरी के लिए बिहार गया था। वहीं से रीना को साथ ले आया था। इसके बाद बाद रीना व अमरनाथ में प्रेम-प्रसंग हो गया। वह बहोरी को छोड़कर अमरनाथ के साथ रहने लगी। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। रात में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और यह घटना हो गई।



खाना बनाने को लेकर दंपती में विवाद हुआ था। महिला के जांघ व नाक के पास चोटें आई थीं। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
- सुजीत कुमार राय, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed