{"_id":"6a6cf752e3a3e569fe0af7bb","slug":"dhaba-operators-clash-over-a-minor-dispute-chairs-broken-raebareli-news-c-101-1-slko1032-164122-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मामूली विवाद में ढाबा संचालक भिड़े, कुर्सियां तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मामूली विवाद में ढाबा संचालक भिड़े, कुर्सियां तोड़ी
Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों। कस्बे में बृहस्पतिवार रात दो ढाबा संचालक और उनके परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां से हमला कर दिया। इससे ढाबे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग ढाबा छोड़कर भाग निकले। पुलिस नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के रहने वाले अनिल का ढाबा घर से कुछ दूरी पर है। यही के रहने वाले आकाश, विकास ढाबे पर गए थे। किसी बात को लेकर अनिल से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं। शोर शराबा सुनकर दोनों पक्षों के परिजन पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर पास में दूसरे ढाबा संचालक दीपू गुप्ता भी पहुंच गए। जल्द ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसकी चपेट में आकर दोनों पक्षों से दीपू, अशोक, अनिल घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक संतोष कुशवाहा की तहरीर पर खीरों कस्बा निवासी दीपू गुप्ता, उनके भाई आकाश व विकास, मां मीना देवी, अशोक, दीपू के अलावा एक अज्ञात वहीं दूसरे पक्ष से अनिल, उनके भाई हिमांशू और मां सरिता के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।