पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dumper runs over woman on bike; father and child injured.

Raebareli News: डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला, पिता व बच्चे घायल

Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dumper runs over woman on bike; father and child injured.
डलमऊ। डलमऊ-लालगंज मार्ग पर नाथखेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार महिला को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला के पिता और दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला फाइलेरिया की दवा लेने जा रही थी। महिला की मौत से घर वाले रो-रोकर हाल बेहाल हैं।
विज्ञापन

दीना का पुरवा मजरे बलीपुर गांव निवासी विनीता देवी (30) पत्नी अशोक, अपने दो बच्चों डाली (3) और गोलू (2) के साथ पिता के साथ बाइक से फाइलेरिया की दवा लेने चिलौला लालगंज जा रही थी। नाथखेड़ा गांव के पास खस्ताहाल सड़क होने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला सड़क पर गिर गई, जबकि बच्चे और छेदीलाल पटरी पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने विनीता को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बदहाल सड़क और डंपराें के संचालन पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed