पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Highway blocked after youth's body placed on road in Salon; police vehicle damaged in stone-pelting.

Raebareli News: सलोन में युवक का शव रख हाईवे जाम, पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Highway blocked after youth's body placed on road in Salon; police vehicle damaged in stone-pelting.
सलोन (रायबरेली)। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर प्रदर्शन हिंसक हो गया। कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस और राहगीरों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में परशदेपुर चौकी प्रभारी की निजी कार और एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, स्थिति पर करीब साढ़े चार घंटे बाद काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

खम्हरिया पूरे कुशल गांव निवासी मेवालाल सरोज (35) 28 जून की सुबह साइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि राजापुर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पुरानी रंजिश के चलते गांव के प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह उर्फ रघुराज प्रताप सिंह, उसके भाई लव सिंह और गुड्डू सिंह ने मोटरसाइकिल से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेवालाल की 29 जून को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी राजरानी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर वे लौट गए, लेकिन मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण शव लेकर हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी, सीओ सलोन यादुवेंद्र पाल सिंह तथा सलोन, डीह, नसीराबाद, भदोखर और जगतपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन परिजनों से वार्ता कर ही रहा था कि भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को पीछे हटना पड़ा और परशदेपुर चौकी प्रभारी की निजी कार समेत एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
बाद में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अन्य मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन जाम समाप्त करने पर राजी हुए और करीब साढ़े चार घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

इनसेट
मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे परिजन
प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता, पारिवारिक लाभ योजना का लाभ, आवासीय और कृषि पट्टा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रशासन ने सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

वर्जन
युवक की मौत के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर पथराव किया था। परिजनों को समझाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। लोग किन परिस्थितियों में उग्र हुए, इसकी जांच कराई जाएगी।

-रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed