{"_id":"6a440fd8d07cccd392080547","slug":"poles-and-trees-toppled-by-storm-power-out-in-50-villages-raebareli-news-c-101-1-slko1032-161607-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आंधी से गिरे खंभे व पेड़, 50 गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आंधी से गिरे खंभे व पेड़, 50 गांवों में बिजली गुल
Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सतांव क्षेत्र में सोमवार रात आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई। अटौरा उपकेंद्र से निकली लाइनों के करीब 20 खंभे टूटने व सप्लाई लाइनों पर पेड़ गिरने से 50 गांव क्षेत्र में गुल हुई बिजली 17 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे इलाके के लोगों को गंभीर बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। घरों में लगे इनवर्टर तक डिस्चार्ज हो जाने के कारण बंद हो गए। पावर कॉर्पोरेशन की टीम तमाम प्रयास के बाद भी फाल्ट दुरुस्त कर शाम तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल नहीं करा पाई है।
उधर, आंधी के साथ हुई बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। खेतों में धान की नर्सरी और सब्जी की फसलों को इससे जीवनदान मिला है। गर्मी और सिंचाई के अभाव के कारण परेशान किसानों को बारिश ने काफी राहत दी है। आंधी से अटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों में रात 11 बजे से बिजली गुल है। तेज हवा में कई जगह पेड़ गिर गए। इससे बिजली के खंभी टूट गए। पहाड़पुर, जरिया, सुल्तानपुर खेड़ा, पोरई समेत 50 गांवों की बिजली गुल है।
राजू, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, संजीत कुमार, जितेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। इनवर्टर बंद होने से मोबाइल चार्ज करने में दिक्कत हुई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली लाइनों और उपकेंद्र के रखरखाव में खानापूर्ति की जाती है। अटौरा बुजुर्ग उपखंड अधिकारी पीएस राना ने बताया कि आंधी से काफी नुकसान हुआ है। कर्मचारी मरम्मत का काम कर रहे हैं। जल्द प्रभावित गांवों की बिजली बहाल कराई जाएगी।