{"_id":"622a4d5b18f3cf33835f91a7","slug":"election-result-raibaraily-news-lko6212453184","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सोनिया गांधी के गढ़ में ही कांग्रेस का सफाया, सपा ने चार व भाजपा ने दो सीटें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सोनिया गांधी के गढ़ में ही कांग्रेस का सफाया, सपा ने चार व भाजपा ने दो सीटें जीतीं
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली जिले में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी है। जिले में सपा ने चार व भाजपा ने दो सीटें जीती।
रायबरेली में जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार देर शाम घोषित हो गए। रायबरेली जिले की छह विधानसभा सीटोें में से चार पर समाजवादी पार्टी ने कब्जा जमाया है। जबकि भाजपा के खाते में दो सीटें गईं हैं। चुनाव परिणामों में अपने ही गढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में दो सीटें गईं थीं।
सिर्फ ऊंचाहार विधानसभा सीट पर ही सपा का कब्जा था। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। गोले और पटाखे दगाकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिले की छह विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। रायबरेली जिले की पांच सीटों पर 23 फरवरी, जबकि 27 फरवरी को सलोन विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था।
कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह 8 बजे गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर में मतगणना शुरू कराई गई। दोपहर तीन बजे एक-एक करके चुनाव परिणाम आने लगे। सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राम प्रताप यादव को 7175 मतों से शिकस्त देकर इस सीट पर पहली बार भगवा लहराया।
वहीं ऊंचाहार विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को 6621 वोटों से करारी शिकस्त देकर हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। बछरावां विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर भारती ने भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रावत को 2812 मतों से हराया।
सलोन सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने सपा प्रत्याशी डॉ. जगदीश प्रसाद को कड़े मुकाबले में 2111 मतों से शिकस्त देकर पहली बार में ही चुनाव जीतने में सफलता अर्जित की। वर्ष 2017 के चुनाव में अशोक कोरी के पिता स्व.दल बहादुर कोरी ने जीत दर्ज की थी।
सरेनी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह को 3807 को मतों से हराकर चुनावी मैदान मारा। हरचंदपुर सीट से सपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को 14489 मतों से करारी शिकस्त दी।
इन नतीजों के साथ ही कांग्रेस और बसपा का पूरी तरह से सफाया हो गया। कांग्रेस के लिए यह हार ज्यादा अहम रखती है, क्योंकि यह सांसद सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। वर्ष 2017 की बात करें तो कांग्रेस सदर और हरचंदपुर सीट जीतने में कामयाब हुई थीं, जबकि 2022 के चुनाव में कांग्रेस जीतने वाले दोनों प्रत्याशी अदिति सिंह और राकेश सिंह ने भाजपा से चुनाव लड़े। इसमें केवल अदिति सिंह चुुनाव जीतने में सफल रहीं। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।
Trending Videos