सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Faith in the refuge of Shiva, Har Har Mahadev echoes

Raebareli News: शिव की शरण में आस्था, गूंजा हर हर महादेव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Faith in the refuge of Shiva, Har Har Mahadev echoes
मढ़ीदेवी ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त। - फोटो : मढ़ीदेवी ​शिव मंदिर में जला​भिषेक करते भक्त।
विज्ञापन
रायबरेली। देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर में तड़के से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। किसी ने गंगा जल, शहद, दूध, पंचामृत, जौ तो किसी ने धतूरा, भांग, बेल बत्र, तिल, घी, शक्कर, दही, मंदार अर्पित कर भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था समर्पित की।
Trending Videos

सुपर मार्केट स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान बीरबाबा मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी रही। कहीं पर शिव बरात निकाली गई, तो कहीं पर जवाबी कीर्तन में कलाकारों ने मन मोहा। आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक रूप से यज्ञ में भक्तों ने आहुतियां डालीं। मंदिरों और शिवालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। ग्रामीण क्षेत्र में भी मंदिरों और शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था के दिखे विविध रंग
-जगमोहनेश्वर मंदिर में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बैंड बाजे के साथ निकली शिव बरात।
-डिग्री चौराहा पर पहलवान बीर बाबा मंदिर में जलाभिषेक के बाद डिग्री कॉलेज मैदान में कन्या भोज व भंडारा।
-गर्वमेंट कॉलोनी शिव मंदिर से शिव बरात निकली।
-झारखंडेश्वर मंदिर अमावां में दूरदराज से आए भक्तों ने किए दर्शन।
-बाल्हेश्वर मंदिर लालगंज में सुबह भोर से फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, कानपुर से आए भक्तों ने किए दर्शन।
-ऊंचाहार में धूमधाम से निकली गई शिव बरात, रेल कोट फैक्टरी लालगंज में आधुनिककेश्वर मंदिर में हुई पूजा अर्चना।
-डलमऊ में गंगास्नान के बाद भक्तों ने की पूजा अर्चना, सरेनी को सोहलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़।
-बाबा झारखडेश्वर मंदिर मटका सलोन में निकली शिव बरात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed