{"_id":"69922981465d01fd79035b84","slug":"land-acquisition-for-the-overbridge-begins-at-the-other-end-raebareli-news-c-101-1-slko1032-151254-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ओवरब्रिज के लिए दूसरे छोर पर जमीन अधिग्रहण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ओवरब्रिज के लिए दूसरे छोर पर जमीन अधिग्रहण शुरू
विज्ञापन
मुंशीगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
- फोटो : मुंशीगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज।
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण में अब तेजी आएगी, क्योंकि निर्माण के दायरे में आनी वाली भूमि जल्द खाली कराई जाएगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण के दायरे में आने वाले व्यापारियों की भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। बैनामा और अंश निर्धारण होने के बाद मुआवजे का वितरण किया जाएगा।
मुंशीगंज कस्बे में बनने वाले ओवरब्रिज का एक सिरा रायबरेली-प्रयागराज हाईवे के बाईपास व दूसरा सिरा मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर एम्स के निकट गिराया जाएगा। एम्स की तरफ से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। गर्डर डालने के बाद ऊपर का काम कराया जा रहा है। अब तक करीब 40 फीसदी काम हो चुका है। वहीं दूसरी ओर बाईपास की तरफ लोगों की भूमि का अधिग्रहण होना है। इस दायरे में करीब 75 से लोगों से भूमि का अधिग्रहण होना है। 125 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन ओवरब्रिज बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। अभी डलमऊ की तरफ से आने वाले वाहन मुंशीगंज से शहीद स्मारक होते हुए रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर पहुंच रहे हैं। मार्ग संकरा होने के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
बैनामा के बाद बांटा जाएगा मुआवजा
जिस जमीन का अधिग्रहण होना है, वहां पर ज्यादातर लोगाें की दुकानें और मकान बने हैं। तहसील सदर प्रशासन की ओर से अंश निर्धारण के बाद बैनामा कराया जा रहा है। अब तक पांच लोगों की भूमि का बैनामा हो चुका है। इसके बाद सभी को मुआवजा वितरित किया जाएगा। मुआवजा मिलने के बाद लोगों को मकान खाली करने के लिए कुछ दिन का समय जाएगा। इसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जल्द दूसरी तरफ भी शुरू होगा काम
मुंशीगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। ओवरब्रिज के एक सिरे में गर्डर लांचिंग के बाद डस्ट की भराई करा दी गई है। डिवाइडर भी बनकर तैयार हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ भूमि अधिग्रहण के बाद काम शुरू कराया जाएगा। वर्ष 2027 तक ओवरब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
पूजा श्रीवास्तव, उप प्रबंधक सेतु निगम
Trending Videos