{"_id":"69922a05ed4515b2a80aa0cf","slug":"fearsexplosion-caused-by-fire-in-a-large-pile-of-gunpowder-raebareli-news-c-101-1-rai1002-151285-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आशंका...बारूद के बड़े ढेर में आग लगने से हुआ विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आशंका...बारूद के बड़े ढेर में आग लगने से हुआ विस्फोट
विज्ञापन
रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
- फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
विज्ञापन
रायबरेली। साहबगंज बाजार में शुक्रवार रात व्यापारी के घर पर किस वजह से विस्फोट हुआ, इसकी गुत्थी उलझी हुई है। हालांकि, जिस तरह से विस्फोट हुआ है, उससे लग रहा है कि बारूद के बड़े ढेर में आग लगी होगी। इसी से पूरा घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। एक दो दीवारें ही बची हैं, वह भी तेज हवा चलने पर हिलने लगती हैं।
ऐसे में साफ है कि विस्फोट की क्षमता बहुत अधिक रही है। बस्ती के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक एकत्र कर आतिशबाजी का सामान तैयार किया जाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाता है। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
साहबगंज बाजार निवासी मो. युनूस (70) काफी समय से आतिशबाजी का काम करता था। शुक्रवार रात युनूस परिवार समेत घर पर सो रहा था। रात करीब दो बजे अचानक तेज विस्फोट हो गया। इससे युनूस का पूरा मकान भरभराकर ढह गया। साथ ही घर के अंदर आग लग गई। आसपास के कई मकान भी दरक गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युनूस और उसके परिवार के लोग मलबे में दबे थे। लोगों में मुताबिक एक के बाद एक कई धमाके हुए।
पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे व्यापारी युनूस और उसकी पत्नी अख्तरुन (65), बेटे फिरोज (40), बहू रूबी बानो (35), पोते मो. अली (16) को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मो. अली को छोड़कर शेष चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहां, अख्तरुन की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी रवि कुमार, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। साथ ही लखनऊ से बम निरोधक दस्ते ने भी पड़ताल की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घर में आतिशबाजी का सामान रखा था और इसी कारण विस्फोट हुआ।
Trending Videos