सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer attacked with the butt of a revolver

Raebareli News: रिवाॅल्वर की बट से किसान पर किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with the butt of a revolver
विज्ञापन
नसीराबाद। जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच बीती सोमवार शाम विवाद हुआ। आरोप है कि रिवाॅल्वर की बट से किसान पर हमला किया गया। तनाव बढ़ने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। ग्राम पूरे नंदा शुक्ल मजरे गढ़ा निवासी अवधेश शुक्ला 14 जून की शाम जानवर लेकर खेत गए थे।


आरोप है कि उसी दौरान राजेश शुक्ल, सुरेश शुक्ल, मनीष शुक्ल और मोनू ने रंजिश कारण उनसे विवाद किया। राजेश शुक्ल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर अवधेश को जान से मारने की कोशिश की। अवधेश बच गए लेकिन आरोपी ने रिवाॅल्वर की बट से वार कर उनका सिर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अवधेश के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। सलोन सर्किल के तीनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अवधेश का कहना है कि छह जून को भी उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी कृषि भूमि हथियाने की शिकायत की थी। इस पर कार्यवाही के लिए सीओ सलोन को भेजा गया था लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी। थाना प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed