सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five proposals passed at the Sports Promotion Committee meeting

Raebareli News: खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक में पांच प्रस्ताव पास

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 17 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Five proposals passed at the Sports Promotion Committee meeting
विज्ञापन
रायबरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में पांच प्रस्ताव पास किए गए। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए।




बैठक में तरणताल संचालन के लिए एक जीवन रक्षक व दो श्रमिकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। आधुनिक जिम के नियमित संचालन के लिए एक जिम ट्रेनर की नियुक्ति कि साथ ही जिले में संचालित स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों में विभागीय व अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की उपस्थिति तय करने के लिए बायोमीट्रिक प्रणाली लागू कराने का निर्णय लिया गया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के आय-व्यय का प्रति वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट से ऑडिट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से व्यय की जाने वाली धनराशि फर्मों को भुगतान किए जाने वाली राशि से आयकर और जीएसटी कटौती की जाए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed