{"_id":"6a14a782a701c5da5601f90a","slug":"fire-breaks-out-in-ply-factory-people-scared-by-explosions-raebareli-news-c-101-1-slko1031-158783-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्लाई फैक्टरी में आग, धमाकों से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्लाई फैक्टरी में आग, धमाकों से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 26 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लाई फैक्ट्री में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। इंडस्ट्रियल एरिया बगाही स्थित प्लाई फैक्टरी में सोमवार तड़के तीन बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर में बाद तेज धमाके हुए। इससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए।
आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किमी दूर से दिखाई दे रहा था। आठ घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में लगी मशीनें व प्लाई जल गईं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
प्लाई फैक्टरी में करीब 170 कर्मचारी कार्य करते हैं। तड़के तीन बजे अचानक प्लाई फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें कम नहीं हुई। थोड़ी ही देर में फैक्टरी में धमाके होने लगे। ऐसे में आसपास के लोगों की नींद खुल गई और सभी सहम गए।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस भी मौके पर आ गई। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में सुबह चार बजे से सुबह 11 बजे तक का समय लगा। फैक्टरी मालिक राकेश जलाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्टरी में मशीनें, प्लाई समेत अन्य सामान जल गया है।
दहशत के कारण सो नहीं सके लोग
फैक्टरी के पास खैरहनी, कन्नावां गांव के अलावा बछरावां कस्बे का पटेल नगर मोहल्ला है। तड़के तीन बजे फैक्टरी के अंदर से उठे धुएं के गुबार, आग की लपटें व धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। दिनेश कुमार चौधरी, अनुज मिश्रा बताते हैं कि फैक्टरी काफी समय से संचालित है। इस तरह की आग की घटना कभी नहीं हुई। इसकी जांच होनी चाहिए। आग की घटना के बाद लोग सो नहीं पाए।
दो गाड़ियां लखनऊ से बुलाई गईं
जिला अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि मौके पर जाकर आग बुझाने का कार्य शुरू कराया गया। लखनऊ से दमकल की दो गाड़ियां बुलाई गई थीं। कुल 11 दमकल गाड़ियों के जरिये आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Trending Videos