{"_id":"6a152b02bbc09809ae06fc7d","slug":"video-rayabral-ma-bjal-aaparata-na-shanpr-hana-sa-garamanae-na-saugdhaka-para-jama-lgakara-kaya-hagama-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बिजली आपूर्ति न शुरू होने से ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बिजली आपूर्ति न शुरू होने से ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया हंगामा
रायबरेली में ऊंचाहार के डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू न होने से नाराज़ गांव वाले मंगलवार की सुबह जमुनापुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चौराहे पर ऊंचाहार-डलमऊ व सूची-खरौली मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने से दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों की बिजली विभाग के कर्माचारियों से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण कामता प्रसाद, अशोक मिश्रा, सोनू , ननकऊ, शीला देवी, अंकिता ने बताया कि 15 दिन से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने लाइन बनाने के लिए पैसों की वसूली भी लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं की गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर गांव में लाइनमैन को भेजकर मरम्मत शुरू कराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।