{"_id":"6a1553d54112b79caa09bb4d","slug":"video-rayabral-ma-bjal-ka-sharata-sarakata-sa-thhathhaka-gathama-50-lkha-ka-samana-rakha-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बिजली की शॉर्ट सर्किट से धधका गोदाम, 50 लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बिजली की शॉर्ट सर्किट से धधका गोदाम, 50 लाख का सामान राख
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चचिहा मोड़ स्थित दतौली गांव में सोमवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे में करीब 50 लाख रुपये कीमत का ग्लास, दोना पत्तल, रिफाइंड, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई।
कस्बे के किराना कारोबारी विशाल गुप्ता ने चचिहा मोड़ के पास सुरेश कुमार यादव के मकान को गोदाम बना रखा था। सोमवार रात करीब एक बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। मकान मालिक सुरेश कुमार यादव परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। धुआं उठता देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फौरन घटना की जानकारी व्यापारी और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग देर रात तक दहशत में रहे। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। कारोबारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को दो ट्रक माल गोदाम में उतरा था। हादसे में उसका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।