{"_id":"6a15af3a75ea2382ff0bd6df","slug":"raebareli-an-aunt-and-niece-who-had-left-home-for-a-morning-walk-were-crushed-by-a-dumper-one-died-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मॉर्निग वॉक के लिए घर से निकलीं चाची-भतीजी को डंपर ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मॉर्निग वॉक के लिए घर से निकलीं चाची-भतीजी को डंपर ने कुचला, एक की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 26 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
चाची और भतीजी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं कि पीछे से आए डंपर ने उन्हें कुचल दिया। भतीजी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला की मौत के बाद गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर सोमवार सुबह टहलने के लिए घर से निकली चाची-भतीजी को बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। हादसे में चाची की मौके पर मौत हो गई। भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक डंपर लेकर भाग निकला। हालत गंभीर होने पर भतीजी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चंदापुर के पूरे भगवानदीन मजरे घूराडीह गांव की श्रीमती (44) पत्नी काशी प्रसाद सुबह छह बजे भतीजी सरोजा (15) के साथ टहलने निकली थी। दोनों हाईवे पर स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज के पास फौजी ढाबा के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान अमेठी जिले के मोहनगंज की तरफ से पीछे से आए बेकाबू डंपर ने दोनों को रौंद दिया। इससे श्रीमती डंपर के पहिये की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं भतीजी सरोजा के पैरों में गंभीर चोटें आई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा होने के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। सुबह का वक्त होने के चलते डंपर चालक को पकड़ा नहीं जा सका। मौके पर आई पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी रही। चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
महिला की मौत से थम नहीं रहे अपनों के आंसू
महिला की मौत से अपनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। काशी प्रसाद खेती करते हैं। उनकी बड़ी बेटी शिवानी की शादी हो चुकी है। बेटा राज (15), बेटी सीमा (16) हैं। काशी प्रसाद कहते हैं कि अचानक हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। यह सब इतनी जल्दी हो गया कि उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया। मां की मौत से बेटे और बेटी भी गमगीन हैं। कहते हैं कि अब मां का प्यार कौन देगा।