{"_id":"698af07f7e22bc556c064e74","slug":"five-year-old-girl-died-after-falling-into-well-in-raebareli-she-come-to-her-aunt-house-for-mundan-ceremony-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कुएं में गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बुआ के घर मुंडन संस्कार में आई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कुएं में गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बुआ के घर मुंडन संस्कार में आई थी
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में कुएं में गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ बुआ के घर मुंडन संस्कार में आई थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में मुंडन संस्कार में अपनी बुआ के यहां आई पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दरियाव मजरे छतोह गांव की है।
Trending Videos
मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर गांव निवासी रमेश पाल की पुत्री अनुष्का पाल (5) अपनी मां सुनीता पाल व चाचा राकेश पाल के साथ छतोह में संदीप पाल के बच्चे के मुंडन संस्कार में आई थी। सोमवार की रात करीब 8.30 बजे अनुष्का कहीं दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने आसपास के घरों में खोजबीन शुरू की। लोगों ने ढूंढते-ढूंढते करीब एक घंटे बाद घर से 50 मीटर दूर कुएं में टार्च जलाकर देखा तो बच्ची उतराती दिखी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, ग्रामीण आनन-फानन बच्ची को निकालकर सीएचसी ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पंचनामा कराकर शव लेकर चले गए।