{"_id":"698af271884c2be87e00c9ef","slug":"video-rayabral-ma-kae-ma-garakara-paca-varashhaya-bcaca-ka-mata-baa-ka-ghara-madana-sasakara-ma-aaii-tha-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कुएं में गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बुआ के घर मुंडन संस्कार में आई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कुएं में गिरकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत, बुआ के घर मुंडन संस्कार में आई थी
यूपी के रायबरेली में मुंडन संस्कार में अपनी बुआ के यहां आई पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। घटना नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे दरियाव मजरे छतोह गांव की है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर गांव निवासी रमेश पाल की पुत्री अनुष्का पाल (5) अपनी मां सुनीता पाल व चाचा राकेश पाल के साथ छतोह में संदीप पाल के बच्चे के मुंडन संस्कार में आई थी। सोमवार की रात करीब 8.30 बजे अनुष्का कहीं दिखाई नहीं दी।
लोगों ने आसपास के घरों में खोजबीन शुरू की। लोगों ने ढूंढते-ढूंढते करीब एक घंटे बाद घर से 50 मीटर दूर कुएं में टार्च जलाकर देखा तो बच्ची उतराती दिखी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, ग्रामीण आनन-फानन बच्ची को निकालकर सीएचसी ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत होने की पुष्टि की। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पंचनामा कराकर शव लेकर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।