{"_id":"698af4cc0929bb598d0b7bb5","slug":"video-rayabral-ma-ralva-karasaga-para-calta-kara-ma-lga-aaga-calka-na-kathakara-bcaii-jana-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में रेलवे क्रॉसिंग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में रेलवे क्रॉसिंग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
रायबरेली में लालगंज कस्बा के रायबरेली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-71बी पर मंगलवार दोपहर रेलवे क्रॉसिंग पर चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर और समर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। घटना से कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जली हुई कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सुचारू हो सका। कार चालक उन्नाव निवासी दीपक सिंह ने बताया कि वह मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग खुलने के बाद जैसे ही आगे बढ़े कार में अचानक आग लग गई। समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।