{"_id":"6a3052443b1501d734011e57","slug":"fraud-in-recruitment-in-baiswara-degree-college-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160461-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बैसवारा डिग्री कॉलेज में भर्ती में जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बैसवारा डिग्री कॉलेज में भर्ती में जालसाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। बैसवारा डिग्री कॉलेज में तृतीय श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया में कथित हस्तक्षेप का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है।
बैसवारा डिग्री कॉलेज एक आर्थिक सहायता प्राप्त महाविद्यालय के रूप में संचालित है। यहां कनिष्ठ सहायक और प्रयोगशाला सहायक के पद रिक्त थे। इन पदों पर भर्ती के लिए नियमानुसार विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त होने के बाद 30 मई को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई थी।
27 मई को सेवायोजन अधिकारी कार्यालय ने महाविद्यालय से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी मांगी कि क्या साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि महाविद्यालय के आधिकारिक पत्र पर एक पत्र सेवायोजन कार्यालय भेजा गया था। इस पत्र में भर्ती प्रक्रिया स्थगित किए जाने की सूचना दर्ज थी। प्रबंधक का आरोप है कि पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने की नीयत से यह काम किया।
विज्ञापन
इसी कारण निर्धारित साक्षात्कार कार्यक्रम प्रभावित हुआ। कॉलेज प्रशासन को साक्षात्कार स्थगित करना पड़ा। मामले को गंभीर मानते हुए प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच बाद कार्रवाई होगी।