{"_id":"69b46e6f1c5bba1a5a0ebd42","slug":"gas-shortage-server-created-problems-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153006-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गैस की किल्लत, सर्वर ने खड़ी की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गैस की किल्लत, सर्वर ने खड़ी की मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गोरा बाजार रोड स्थित कुमार एजेंसी में गैस के लिए लगी लंबी लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस सिलिंडर के लिए शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने तपती धूप में लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी से बिलबिलाए लोगों में कहासुनी तक हुई। कई एजेंसियों के बाहर धक्का-मुक्की की भी शिकायतें हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
सुबह से ही एजेंसियों के बाहर ई केवाईसी और गैस की बुकिंग कराने के लिए लोगों की भीड़ आ गई। सर्वर के खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। उधर, विभाग ने शुक्रवार को 8954 रसोई गैस सिलिंडर वितरण कराने का दावा किया है। तमाम उपभोक्ता बिना सिलिंडर के ही मायूस होकर लौट गए।
रसोई गैस की किल्लत से संबंधित अफवाहों ने जिले में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी लोग सिलिंडर के लिए परेशान दिखे। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। धूप अधिक होने के बाद भी लंबी लाइन में लोग नजर आए। कोई पसीना पोछता नजर आया तो कोई प्यास से भी बेहाल दिखा।
शुक्रवार को भी सर्वर की समस्या बनी रही। प्रसाद गैस सर्विस, सिविल लाइन स्थित सूर्या गैस, गोराबाजार स्थित कुमार गैस, रायबरेली गैस एजेंसी, समृद्धि गैस सहित अन्य एजेंसियों में गैस की बुकिंग के लिए लोगों को परेशानी हुई। बार-बार सर्वर के खराब होने के कारण ई केवाईसी और गैस की बुकिंग कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों में धक्का-मुक्की और कहासुनी तक की नौबत आ गई। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
56 एजेंसियों के स्टॉक में 7,936 सिलिंडर उपलब्ध
तीनों ऑयल कंपनियों की 56 एजेंसियों में शनिवार को वितरण के लिए स्टॉक में 7936 रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध होने का दावा किया गया है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं में 8954 सिलिंडरों का वितरण किया गया। एजेंसियों में 8954 और सिलिंडरों की आमद हुई है। आइओसीएल 7129 सिलिंडर, एचपीसीएल के 3343 सिलिंडर और बीपीसीएल 1925 सिलिंडर स्टॉक में होने का दावा किया गया है।
इनसेट
जिले में रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ता किसी भी तरह की कमी की अफवाहों पर विश्वास न करें। सर्वर की समस्या से बुकिंग में कुछ दिक्कतें आ रही हैं लेकिन गैस की किल्लत नहीं है। गैस एजेंसियों को भी उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के आदेश दिए गए हैं।
उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos